दिशा चंद्रेजा के साथ शादी के बंधन में बंधे भाविन भानुशाली, लाल जोड़े में सजी दुल्हनियां संग मंडप के नीचे दिए खूबसूरत पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 28 Nov, 2025 06:25 PM

bhavin bhanushali tied the knot with disha chandreja

टीवी एक्टर और सोशल मीडिया स्टार भाविन भानुशाली ने हाल ही में अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की है। एक्टर हाल ही में दिशा चंद्रेजा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेडिंग की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जैसे ही...

मुंबई. टीवी एक्टर और सोशल मीडिया स्टार भाविन भानुशाली ने हाल ही में अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की है। एक्टर हाल ही में दिशा चंद्रेजा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वेडिंग की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, फैंस और सेलेब्स की ओर से कपल को शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

 

PunjabKesari

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए भाविन ने कैप्शन में लिखा-"तू मारी ने हूं तारो थाई गयो – 27.11.25" इस एक लाइन में ही उनके प्यार और नए सफर की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही है।

 PunjabKesari


तस्वीरों में भाविन भानुशाली व्हाइट कलर की एलीगेंट और आधुनिक डिजाइन वाली शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच के इस कॉम्बिनेशन ने उनके दूल्हा लुक को और भी आकर्षक बना दिया।  

PunjabKesari

 

वहीं, उनकी दुल्हनिया दिशा चंद्रेजा ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना। हेवी ज्वेलरी, हाथों में सुंदर मेहंदी और ग्लोसी मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया, जिसमें वो बेहद ही ग्रेसफुल लगीं।

PunjabKesari

तस्वीरों में भाविन और दिशा एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज़ में पोज देते नरज आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी की बरसात कर रहे हैं।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!